बीजेपी की रेखा गुप्ता सरकार का 100 दिन का कार्यकाल ऐतिहासिक- रिंपल नरूला गुप्ता

बीजेपी की रेखा गुप्ता सरकार का 100 दिन का कार्यकाल ऐतिहासिक- रिंपल नरूला गुप्ता

नई दिल्ली 31 मई : दिल्ली भाजपा महिला मोर्चा उपाध्यक्ष रिंपल नरूला गुप्ता ने कहा की अरविंद केजरीवाल सरकार के 12 साल के कुशासन के बाद जनता ने फरवरी 2025 में भारतीय जनता पार्टी को पूर्ण बहुमत के साथ दिल्ली के विकास एवं रखरखाव का दायित्व सौंपा।

श्रीमती गुप्ता ने कहा है दिल्ली में वर्तमान भाजपा सरकार 100 दिन का कार्यकाल पूरा कर लिया है। 12 वर्ष के कुशासन के बाद सत्ता में आई सरकार के काम को आंकने के लिए 100 दिन बहुत कम हैं पर यह हर्ष का विषय है सरकार ने 100 दिन के लिए जो वादे किए थे उन सबको पूरा किया है

श्रीमती गुप्ता ने कहा है की श्रीमती रेखा गुप्ता सरकार की सबसे बड़ी उपलब्धि है की जहां अरविंद केजरीवाल अपनी विफलताओं को छुपाने के लिए केन्द्र सरकार, भाजपा एवं अधिकारियों पर दोषारोपण की नकारात्मक राजनीति करते थे वहीं भाजपा की श्रीमती रेखा गुप्ता सरकार उन्हीं अधिकारियों के साथ मिलकर दिल्ली को विकास की गति पर पहुंचा है

श्रीमती गुप्ता ने कहा कि 100 दिन के अंदर रेखा गुप्ता सरकार ने आयुष्मान योजना परिवहन के क्षेत्र में देवी बस योजना सफाई के क्षेत्र में शिक्षा के क्षेत्र में दिल्ली की प्यासी जनता को पानी उपलब्ध कराने के क्षेत्र में महिला सम्मान राशि पर नीतिगत निर्णय लिया रेखा गुप्ता सरकार ने हर क्षेत्र में 100 दिन के अंदर काम करके दिखाया है
श्रीमती गुप्ता ने कहा कि 27 साल के बाद भारतीय जनता पार्टी दिल्ली की सत्ता पर आई है और दिल्ली की जनता को विकास चारों तरफ दिखाई दे रहा है हमारी ट्रिपल इंजन की सरकार दिल्ली को उत्तम बनाने के लिए दिन-रात काम कर रही है

रिंपल नरूला गुप्ता ने कहा कि एक महिला होने के तनाते मुझे गर्व है कि मैं एक ऐसी पार्टी में हूं जहां पर महिलाओं का बहुत सम्मान है दिल्ली की मुख्यमंत्री महिला और पार्टी ने 30% आरक्षण महिलाओं को देने का जो फैसला किया प्रदेश की महिलाओं के लिए बहुत सम्मान की बात है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *