पूर्व मंत्री व पूर्व विधायक सहित चार नजदीकी के घर ईडी का छापा
हजारीबाग
हजारीबाग के बड़कागांव विधानसभा के पूर्व विधायक अंबा प्रसाद और बड़कागांव के पूर्व विधायक सह झारखंड सरकार के पूर्व कृषि मंत्री योगेन्द्र साव सहित उनके चार नजदीकी लोगों के घर सुबह 7 बजे ईडी का छापामारी किया गया है। जिसमें बड़कागांव क्षेत्र के कोयला उत्खनन बालू खनन एवं मनी लॉन्ड्रिंग से संबंधित कई महत्वपूर्ण खुलासा होने की संभावना जताई जा रही है। ज्ञात हो कि योगेन्द्र साव बड़कागांव के पूर्व विधायक सह झारखंड सरकार के पूर्व कृषि मंत्री थे। उन्हीं की पुत्री अम्बा प्रसाद भी बड़का गांव विधानसभा के पूर्व विधायक भी रह चुकी है ।अंबा प्रसाद के भाई सुमित कुमार साव के सीए बादल गोयल के यहां भी छापामारी किया गया है। बताया जा रहा है कि अंबा प्रसाद एवं योगेन्द्र साव के चार नजदीकी एक मनोज दांगी दूसरा पंचम कुमार तीसरा मंटू सोनी और का बादल गोयल के घर भी छापामारी किया गया या। छापामारी रांची हजारीबाग और बड़कागांव के कोई ठिकाने पर किया गया। इस संबंध में बड़कागांव के पूर्व विधायक एवं मंत्री द्वारा किसी भी प्रकार की अपनी प्रतिक्रिया नहीं व्यक्त की गई है।