बहू ने की अपनी मां को बुलाकर सास पिटाई की पिटाई

बहू ने की अपनी मां को बुलाकर सास पिटाई की पिटाई

अखण्ड आवाज

गाजियाबाद। मिली जानकारी के अनुसार एक ऐसा मामला सामने आया है कि एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर बहु ने अपनी सास को घसीट कर उसकी पिटाई की बताया जाता है कि पहले उसने अपनी मां को ससुराल बुलाया और उसके सामने अपनी सास को थप्पड़ मारे और घसीटकर पिटाई की।ऐसा एक वीडियो सामने आया है। यह सारा मामला सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। वीडियो में एक महिला एक और महिला के सामने घसीट कर पिटाई करती साफ दिखाई दे रही है।यह मामला कविनगर क्षेत्र के गोविन्द पुरम का बताया जा रहा है। मिली जानकारी के अनुसार बुलंदशहर निवासी सत्यपाल सिंह केंद्रीय विद्यालय दिल्ली से रिटायर्ड शिक्षक हैं। वह वर्तमान समय में गाजियाबाद में कवि नगर थाना क्षेत्र के गोविंदपुरम में रहते हैं। उनकी तीन बेटियां हैं तीनों की शादी हो चुकी है। उनका अकेला बेटा है अंतरिक्ष,जो गुरुग्राम में सॉफ्टवेयर इंजीनियर है।मिली जानकारी के सत्यपाल सिंह ने बताया है कि अंतरिक्ष की शादी ढाई साल पहले गाजियाबाद के स्वर्णजयंती पुरम निवासी आकांक्षा के साथ हुई थी। आकांक्षा सॉफ्टवेयर इंजीनियर है। पहले वह चंडीगढ़ में जॉब करती थी। अब एक साल से घर से ही वर्क फ्रॉम होम चल रहा है। 1 जुलाई को आकांक्षा ने अपनी मां को ससुराल बुलाया इसके बाद अपनी सास सुदेश को पीटना शुरू कर दिया। पहले गाली गलौज की उसके बाद थप्पड़ मारने शुरू कर दिए। सास ने बचने का प्रयास किया तो उसने बहू ने बाल पड़कर पीटना शुरू कर दिया। आकांक्षा की मां भी मारपीट में साथ देती है। उसके बाद फर्श पर गिराकर पीटा। यह पूरी घटना कैमरे में कैद हो गई। ससुर सतपाल ने बताया कि आकांक्षा हमें लगातार परेशान करती है। आकांक्षा के पिता ज्ञानेंद्र सिंह दिल्ली पुलिस में दरोगा हैं। वह आए दिन अपने पिता की धमकी देती है। इसी के कारण मेरा बेटा भी परेशान रहता है। वह घर क्लेश के कारण घर नहीं आता। और गुरुग्राम ही रह रहा है। यह घटना कविनगर क्षेत्र के गोविन्द पुरम की 1 जुलाई बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि पिछले 6 दिन से पीड़ित सास ससुर पुलिस से कार्रवाई की गुहार लगा रहे हैं। बताया जाता है की सास को पीटने के बाद बहू ससुर पर भी चाकू लेकर दौड़ी उन्होंने अपने आप को कमरे में बंद कर अपनी जान बचाई थी। यह घटना 1 जुलाई की है 6 जुलाई को वीडियो सामने आने पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *