रुपयों के लेनदेन में हुए गोली काण्ड की जांच शुरू

रुपयों के लेनदेन में हुए गोली काण्ड की जांच शुरू

अखण्ड आवाज

सुमेरपुर,हमीरपुर। गुरुवार शाम पैसों के विवाद को लेकर हुए गोलीकांड से इलाके में हड़कंप मच गया। घटना में दोनों पक्षों के लोग घायल हो गए हैं, जिनमें से एक की हालत गंभीर बताई जा रही है।
सुमेरपुर थाना क्षेत्र के ग्राम टेढ़ा गांव में महोबा के गुगौरा गांव निवासी अनिरुद्ध सिंह परिहार (48 वर्ष), अपने रिश्तेदार आनंद सिंह परिहार के घर टेढ़ा गांव आया था। बताया जा रहा है कि अनिरुद्ध ने आनंद से 20,000 रुपए उधार लिए थे। जब आनंद ने पैसे वापस मांगे और अनिरुद्ध ने असमर्थता जताई, तो विवाद इतना बढ़ गया कि आनंद ने अवैध तमंचे से गोली चला दी।
अनिरुद्ध सिंह के दाहिने कंधे के नीचे गोली लगी और हाथ फ्रैक्चर हो गया। गोली चलाने वाले आनंद सिंह का भी हाथ झुलस गया। क्योंकि नाल से निकली बारूद ने उसे भी जख्मी कर दिया। दोनों घायलों को टेढ़ा गांव निवासी प्रिंशु सिंह ने निजी वाहन से अस्पताल पहुंचाया।
डॉ. पुष्पेंद्र के अनुसार अनिरुद्ध के दाहिने हाथ में गोली लगी है। जिससे हाथ फ्रैक्चर हुआ है। आनंद का भी हाथ जख्मी है। दोनों की स्थिति देखते हुए जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
घटना शाम करीब 8 बजे की बताई जा रही है। मौके पर पहुंची सुमेरपुर थाना पुलिस और सीओ सदर ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। हालांकि अभी तक पुलिस की ओर से कोई औपचारिक बयान नहीं आया है। मामले की जांच जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *