लालसिंह आर्य जी ने (राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुसूचित जाति मोर्चा) गोहद नगर में केशव पार्क वार्ड नंबर 2 बंधा रोड गोहद में ‘एक पेड़ मां के नाम किया-
भिण्ड। भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व मंत्री श्री लाल सिंह आर्य जी ने अपने निर्धारित राष्ट्रीय प्रदेश नेतृत्व के आवाहन पर चलाए जा रहे वृक्षारोपण प्लांटेशन अभियान के तहत ने
गोहद नगर में केशव पार्क वार्ड नंबर 2 बंधा रोड गोहद में ‘एक पेड़ मां के नाम ‘अभियान के तहत वृक्षारोपण किया। और उसमें जलदान दिया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि वृक्षारोपण हमारे जीवन का एक महत्वपूर्ण अंग है जो कि हमें शुद्ध वातावरण अच्छी हवा और ऑक्सीजन उपलब्ध करा सकता है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने वृक्षारोपण के लिए हम सबको पेड़ लगाने की प्रेरणा दी है जिसमें महत्वपूर्ण जिम्मेदारी होनी चाहिए। उन्होंने कहा पेड़ लगाना यह महत्वपूर्ण कार्य है अधिक से अधिक हम पेड़ लगाएंगे तो निश्चित ही हमें ऑक्सीजन एवं प्रकृतिक हवा मिलेगी। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी गोहद नगर अध्यक्ष विवेक जैन पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष भीकम कौशल प्रमोद कामत लाखन सिंह गुर्जर बहादुर सिंह गुर्जर रामू तोमर राजकुमार तोमर शिवम तोमर धर्मेंद्र सिंह पवैया आशीष शर्मा सौरभ गौड राजेश नगर राधेश्याम गौड़, बीपी सिंह गुर्जर दिनेश भाटेल, रिंकू भाटेले राधेश्याम मेहर आदि कार्यकर्ता शामिल थे।