गाजियाबाद। मिली जानकारी के अनुसार गाजियाबाद में दिल्ली मेरठ एक्सप्रेसवे और एन एच 9 पर होने वाली दुर्घटनाओं को कम करने के लिए पुलिस प्रशासन और एनएचएआई के अधिकारियों ने बैठक की है। इस बैठक में दुर्घटनाओं को 50 प्रतिशत कम करने का लक्ष्य रखा गया है। बताया जाता है कि दिल्ली मेरठ एक्सप्रेसवे पर यूपी गेट से डसना तक दोनों तरफ मजबूत रेलिंग लगाई जाएंगी। इससे पैदल चलने वाले यात्रियों द्वारा एक्सप्रेस वे को पार करने की दुर्घटना रुख सकेंगी।एन एच 9 पर एबीईएस कॉलेज के पास निकास और प्रवेश मार्ग को भी चौड़ा करने की जानकारी मिली है। बताया जाता है यहां पर रिफ्लेक्टिव साइनेज बोर्ड भी लगाए जाएंगे, जिससे रात में मार्ग स्पष्ट दिखाई दे सके। स्थानीय लोगों की सुविधा के लिए सर्विस रोड का निर्माण होगा जिससे वह मुख्य राजमार्ग पर चलने से बच सकेंगे।एन एच 9 से जुड़े बुलंदशहर रोड को भी चौड़ा करने की जानकारी मिली है। यह रोड भी चौड़ा किया जाएगा। डिवाइडर की ऊंचाई भी बढ़ाई जाएगी। जिससे लोग उसे पर ना कर सकें। आईएमएस कॉलेज के पास एक स्थाई ट्रैफिक निरीक्षक कार्यालय बनेगा। एडीसीपी ट्रैफिक सच्चिदानंद के अनुसार एनएचएआई साथ मिलकर एक विस्तृत कार्य योजना तैयार की जा रही है। इसका उद्देश्य दिल्ली मेरठ एक्सप्रेस-वे और एन एच 9 को यात्रियों के लिए सुरक्षित बनाना है।